चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा में कसाव लाता है अनार का टोनर

indiareporterlive
शेयर करे

प्रदूषित वातावरण में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। यदि त्वचा का ख्याल नहीं रखा गया तो कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं और त्वचा खराब हो जाती है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए कई महिलाएं बाजारों में मिलने वाले केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स पर भरोसा करती हैं, लेकिन कई बार इनके कारण त्वचा ठीक होने की बजाए खराब होने लगती है। साथ ही स्किन कैंसर का खतरा भी रहता है। इन सब कारणों से यदि घर पर ही घरेलू खाद्य पदार्थों से त्वचा के लिए हर तरह की कास्मेटिक बनाई ज सकती है। 

घरेलू औषधियों से बना स्किन टोनर किसी भी तरह के नुकसान पहुंचाने की बजाय फायदा ही पहुंचाएंगे। इसके लिए फलों से घर पर ही हर्बल कॉस्मेटिक बनाए जा सकते हैं। घरेलू औषधियों में कई तरह के मल्टीविटामिन्स पाए जाते हैं जो त्वचा में निखार लाने में फायदेमंद हैं।

 इसे कहा जाता है टोनर

डॉ. अप्रतीम गोयल के अनुसार, टोनर का इस्तेमाल त्वचा पर क्लींजिन्ग के रूप में किया जाता है, इससे चेहरे की डेड स्किन हट जाती है और त्वचा को नरम मुलायम भी बना देता है। साथ ही टोनर त्वचा के रोम छिद्रों को सिकोड़ता है, ताकि बाहर की गंदगी रोम छिद्रों द्वारा त्वचा के अंदर ना जा पाए। टोनर का उपयोग रोज ही करना चाहिए, इससे त्वचा की गुणवत्ता में सुधार आता है।

 अनार के गुण


फलों में काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं और लगभग सभी फलों से कई प्रकार के फेस पैक और टोनर बनाए जा सकते हैं। सभी फलों में से एक फल है अनार, जो त्वचा के लिए काफी गुणकारी है। अनार में विटामिन-सी पाया जाता है, जो त्वचा के कसावट में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन सी के ज्यादा सेवन से त्वचा में झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। अनार में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा की कई समस्याओं जैसे सूजन, खुजली और जलन को ठीक करने में मदद करता है। अनार से त्वचा के दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं अनार से टोनर

अनार से टोनर बनाने के लिए आधा कप पानी एक बर्तन में ले लें और उसे थोड़ी देर गर्म होने दें। जब पानी अच्छे से उबल जाए तो उसमें एक ग्रीन टी बैग डालें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। अब टी बैग निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। अब ठंडा होने के बाद इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें और आधा कटा अनार का जूस निकालकर इस उबले हुए पानी में मिला लें और इस मिश्रण को एक स्प्रे की बोतल में डालें।

टोनर इस्तेमाल करने का तरीका

टोनर को रुई की सहायता से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं या टोनर का स्प्रे अपने चेहरे और गर्दन पर करें और हल्के हाथों से अपने चेहरे और गर्दन की मसाज करें, फिर सूखने के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा।
 
डॉ. अप्रतीम गोयल के अनुसार, स्वस्थ्य शरीर के लिए स्वस्थ्य डायट जरूरी है। इसलिए सुंदर त्वचा चाहते हैं तो अनाज, दाल, अंडा, डेयरी उत्पाद, मछली,  नट्स युक्त भोजन करें।

Leave a Reply

Next Post

मक्का की खेती को लेकर किसानों में बढ़ा रूझान

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 17 जून 2020। राज्य में मक्का की खेती को लेकर किसानों में दिनो-दिन रूझान बढ़ता जा रहा है। बस्तर अंचल में होने वाली मक्का की फायदेमंद खेती अब धीरे-धीरे राज्य के अन्य इलाकों में भी विस्तारित होने लगी है। समर्थन मूल्य पर मक्का की खेती […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम