सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है गलत तरीके से पानी पीना , जान लें ये जरूरी बातें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है. शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना सबसे महत्वपूर्ण होता है. पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीने से मोटापा की समस्‍या नहीं होती है और न ही पेट संबंधी कोई रोग होते हैं. लोग पानी कभी भी कैसे भी पी लेते हैं. जिससे कई तरह की परेशानी होती है. लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि पानी पीने का भी सही समय और तरीका होता है. पानी को कैसे पिएं जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहे और जरूरी फायदा पहुंचाए. तो आइए जानते हैं.

कैसे पानी पीना चाहिए? 

आयुर्वेद के अनुसार, पानी कभी भी हमें गट-गट करके या एक हीं सांस में नहीं पीना चाहिए क्योंकि पानी पीने के दौरान हमारा लार पानी के साथ मिलकर हमारे शरीर के अंदर जाती है. लार ही हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने का कार्य करती है. लार में कई ऐसे हेल्‍दी बैक्‍टीरिया होते हैं तो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं. इसीलिए पानी हमेशा धीरे-धीरे या घूंट-घूंट कर के पीना सही माना गया है.

खड़े होकर पानी पीना नुकसानदेह

आयुर्वेद व शोधर्तोओं के अनुसार पानी कभी भी खड़े होकर नहीं पीना चाहिए. अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी सीधे व तेजी से पेट के निचले हिस्से में चला जाता है. जिससे शरीर को पानी के पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. इस तरह पानी पीने से घुटनों में दर्द की समस्‍या हो सकती है. पाचन संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं. हाइड्रेटेड रहने में बाधा उत्‍पन्‍न हो सकती है.

पानी पीने के सही तरीके

  1. हो सके तो सीधे बोतल से पानी पीने से बचें और गिलास में ही पानी डालकर पिएं.
  2. जब बीमार पड़ें तो खूब पानी पिएं.

पानी पीने का सही समय

1. सुबह उठने के बाद दो गिलास पानी पीना चाहिए.

2. भोजन करने से करीब आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए, इससे खाना आसानी से पचता है. भोजन करने के आधे घंटे तक पानी के सेवन से बचें.

3. सोने से पहले पानी पिएं. ऐसा करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.

4. कसरत करने से पहले और बाद में एक गिलास पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती. साथ ही कसरत के बाद जो पसीना आता है पानी उसकी कमी पूरी करता है.

Leave a Reply

Next Post

मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव समाज के उत्थान और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया: भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता को उनकी पुण्य तिथि पर अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिनीमाता स्मृति वातानुकूलित भवन का किया लोकार्पण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 11 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग