कस्तूरी हल्दी का फेस मास्क कई स्किन प्रॉब्लम्स को करता है ठीक, चेहरा बनता है नेचुरल ग्लोइंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आप बेदाग स्किन पाने के लिए कितने ही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी आपके चेहरे पर इन प्रॉडक्ट्स से साइड इफेक्ट्स हो जाते हैं। वहीं, अगर प्रॉडक्ट्स ज्यादा केमिकल्स वाले हैं, तो आपकी स्किन पर एजिंग बहुत जल्दी हो जाती है। ऐसे में आपको नेचुरल तरीकों और होममेड  फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। होममेड तरीकों में कस्तूरी हल्दी लगाने के कई फायदे हैं। कस्तूरी हल्दी में अधिक मात्रा में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और  एंटी ऑक्सी़ेडेंट गुण के अलावा ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं को हील करने में कारगर है।

चेहरे पर कस्तूरी हल्दी लगाने के फायदे

पिगमेंटेशन, रिंकल्स, पिंपल्स, डार्क जैसी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के साथ ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कस्तूरी हल्दी बहुत कारगर है यानी एक कस्तूरी हल्दी कई स्किन प्रॉब्लम्स का ट्रीटमेंट करती है।

कस्तूरी हल्दी का फेस मास्क बनाएं

कस्तूरी हल्दी आपके लिए एक साथ कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाएगी। इसके लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच संतरे के रस के 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी पाउडर के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे  चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें।

पिंपल्स के लिए कस्तूरी हल्दी का फेस मास्क

इक बाउल में नीम पाउडर, शहद में थोड़ी सी हल्दी के साथ मिलाकर केवल मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में पिंपल्स जड़ से खत्म हो जाएंगे। आपकी स्किन अगर ड्राई है, तो आप कस्तूरी हल्दी फेस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना पर नई थ्योरी: वुहान के आरोप से बचने के लिए चीन ने फैलाया नया झूठ, इन तीन देशों को बताया कोविड-19 का जिम्मेदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 31 अक्टूबर 2021। कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप झेल रहा चीन अब नई थ्योरी गढ़ रहा है। इस थ्योरी में वह खुद पर लगे आरोपों को दुनिया के दूसरे देशों पर डालने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए ट्विटर से लेकर चीनी मीडिया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं