आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत और दो घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अन्नामय्या 22 अक्टूबर 2024। अन्नामय्या जिले के कलाकड़ा गांव में एक निजी बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर हो गई। इसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। रायचोटी के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि बस पिलर की ओर से रायचोटी आ रही थी और एक अन्य बस से आगे निकलते समय उसकी एक ऑटोरिक्शा से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटोरिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

मामला दर्ज हुआ
अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। बस चित्तूर से हैदराबाद जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वहीं, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

चक्रवाती तूफान दाना को लेकर अलर्ट, ओडिशा-बंगाल में मचा सकता है तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 22 अक्टूबर 2024। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दाब का क्षेत्र गुरुवार को चक्रवाती तूफान में बदलकर ओडिशा के तट से टकरा सकता है। ये चक्रवाती तूफान राज्य में तबाही मचा सकता है। ऐसे में सरकार ने तूफान प्रभावित संभावित जिलों में […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग