बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब बेटे जीशान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया आरोपी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2024। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की मिली है। जीशान के साथ एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय लड़के मोहम्मद तैय्यब को नोएडा के सेक्टर 39 से गिरफ्तार कर लिया है। जीशान सिद्दीकी को बीते शुक्रवार शाम एक धमकी भरा फोन कॉल आया। अज्ञात शख्स ने फोन पर सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी और पैसे की मांग की। धमकी मिलने के बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस घटना के बाद से जीशान सिद्दीकी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

जीशान के दफ्तर के बाहर की गई बाबा सिद्दीकी की हत्या

इससे पहले जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने कर दी थी। 12 अक्टूबर को विजयादशमी के मौके पर बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान रात 9 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकले। पटाखों के शोर के बीच अचानक तीन लोग मुंह पर रूमाल बांधकर गाड़ी से उतरे और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं, जिससे वह जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

देर रात मंदिर में बड़ा हादसा: 150 से अधिक लोग घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कासरगोड 29 अक्टूबर 2024। केरल के कासरगोड जिले में सोमवार देर रात एक भीषण हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना नीलेश्वरम के निकट वीरकावु मंदिर उत्सव के दौरान आतिशबाजी के […]

You May Like

पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग