धमकी के बाद दूर से होंगे राहुल के दीदार, बढ़ेगी सुरक्षा, निमाड़ में परोसा जाएगा निमाड़ी भोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खंडवा 21 नवंबर 2022। राहुल गांधी को यदि सुरक्षा की कड़ी के बीच में किसी से मिलना होगा तो वे स्वयं उसके पास चले जाएंगे या अपने पास बुला लेंगे। सुरक्षा में सीआरपीएफ, प्रदेश पुलिस के साथ ही जिला पुलिस बल के जवान और अधिकारी तीन स्तरों पर तैनात किए जाएंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख 117 यात्री जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चल रहे हैं। वे भी आंतरिक सुरक्षा घेरा बनाकर राहुल के चारों ओर चलेंगे। इधर, पुलिस नुक्कड़ सभा में आम सभा की तरह सुरक्षा के लिए मंच के आगे ‘डी’ यानी सुरक्षा दायरा बनाएगी। गौरतलब है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा आज से ठीक तीसरे दिन 23 नवंबर को प्रदेश की सीमा में बुरहानपुर जिले के बोदरली से प्रवेश करेगी। गांधी की 23 नवंबर की शाम को बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर और 24 नवंबर को छैगांवमाखन तथा 25 नवंबर को सनावद में नुक्कड़ सभाएं हैं। वहीं, 24 नवंबर को ही सुबह 11 बजे गांधी टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में भी आमसभा करेंगे।

ये है राहुल गांधी के दिन भर का शेड्यूल…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुबह 4.30 से लेकर रात 10 बजे तक की दिनचार्य टाइम-टू-टाइम चलती है। गांधी अपने कंटेनर कम हाउस में ही रात गुजारते हैं। यात्रा के खंडवा जिला संयोजक अवधेश सिंह सिसोदिया ने बताया, गांधी सुबह 4.30 बजे उठकर योगा करते हैं। सुबह 5.30 बजे तैयार सेवादल के सदस्यों के साथ झंडा वंदन करते हैं। सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होती है। यात्रा का दिन का पहला पड़ाव लगभग 13 से 15 किमी पैदल चलने के बाद सुबह 10.30 बजे होता है। यहां से लंच पॉइंट पर भारत जोड़ो यात्रियों के साथ गांधी भोजन करते हैं।

लगभग एक घंटा आगे की यात्रा और अन्य कार्यक्रमों पर स्थानीय समन्वयक एवं प्रदेश के नेताओं से चर्चा करते हैं। इसके बाद यदि आगे कोई कार्यक्रम तय होता है तो वे जाते हैं। अन्यथा अपने कंटेनर में आराम करते हैं। दिन के दूसरे पड़ाव की यात्रा शाम 4 बजे तय स्थान से शुरू होती है। लगभग 10 किमी चलने के बाद यात्रा का समापन शाम 7 बजे नुक्कड़ सभा के साथ होता है। सभा स्थल से गांधी एवं सह-यात्री वाहनों से रात्रि विश्राम स्थल पहुंचते हैं। जहां पर सह-यात्रियों के साथ भोजन के बाद राहुल गांधी रात 10 बजे अपने कंटेनर में आराम के लिए चले जाते हैं।

राहुल गांधी को परोसा जाएगा निमाड़ी भोजन…
राहुल गांधी सहित उनके साथ चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के 117 यात्रियों एवं स्टेट गेस्ट का भोजन उनके साथ ही चल रही टीम बनाती है। टीम द्वारा तैयार भोजन को सुरक्षाकर्मी पहले चखते हैं। इसके बाद ही भोजन राहुल और उनके साथ के यात्रियों को परोसा जाता है। यात्रा के जिला सह-संयोजक विकास व्यास ने बताया, निमाड़ी संस्कृति के अवगत कराने के लिए गांधी के सामने अमाड़ी की भाजी और ज्वार की रोटी परोसी जाएगा। निमाड़ के प्रसिद्ध भोजन को पकाने की कला भी स्थानीय लोग ही जानते हैं। गांधी के साथ चल रही भोजन की टीम से समन्वय बनाकर अमाड़ी की भाजी और ज्वार की रोटी तैयार कराई जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक अवधेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि इंदौर में मिली धमकी के बाद एसपी खंडवा ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चर्चा की है। छैगांवमाखन में नुक्कड़ सभा में भी सुरक्षा के लिहाज से मंच के सामने डी बनाए जाने की एसपी ने चर्चा की। गांधी की सुरक्षा टीम डी बनाए जाने को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। वहीं खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा सहित राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए अलग-अलग प्लान बनाया है। इसमें यात्रा के दौरान उनके आसपास, रूकने की जगह और नुक्कड़ सभा के लिए पुलिस बाहर से बुलाया है। नुक्कड़ सभा में डी के लिए गांधी की सुरक्षा टीम के साथ चर्चा कर तैयारी होगी। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए तीन सुरक्षा घेरे बनाए जाएंगे। स्थानीय बल के साथ ही बाहर से आया बल, CRPF और स्पेशल फोर्स तैनात किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

संघ प्रमुख भागवत ने मोदी को बताया आरएसएस का स्वयंसेवक, साथ ही कह दी ये बड़ी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जबलपुर 21 नवंबर 2022। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को जबलपुर पहुंचे थे। यहां उनका चार दिवसीय दौरा है। उन्होंने स्थानीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही उसके […]

You May Like

अभिनेत्री एकता जैन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन ....|....फूलों की साड़ी का ट्रेंड तोड़ने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां....|....फिर चर्चा में बोइंग ड्रीमलाइनर: हांगकांग से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, हवा से ही लौटी वापस....|....सेल्फी का शौक बना जानलेवा, पुणे में पुल टूटने से बड़ा हादसा; 5 की मौत, कई लापता....|....'अगर ईरान पर परमाणु हमला हुआ तो इस्राइल पर परमाणु बम बरसाएगा पाकिस्तान', शीर्ष अधिकारी का दावा....|....सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती....|....'कंतारा' के सेट पर फिर हुआ खौफनाक हादसा, मौत को चकमा देकर निकले फिल्म के यह फेमस स्टार....|....गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार....|....6 दिन तक बारिश की संभावना, इन राज्यों में 16, 17, 18, 19, 20, 21 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट....|....केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एवियेशन पर लापरवाही का केस दर्ज