केन विलियमसन IPL 2022 छोड़कर न्यूजीलैंड रवाना हुए, पारिवारिक कारणों से लिया फैसला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 मई 2022। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन आईपीएल 2022 को छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। विलियमसन दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और इसके लिए वो अपनी पत्नी व परिवार के साथ रहने के लिए घर रवाना हो गए हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। SRH फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘हमारे कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड लौट गए हैं ताकि वे अपने परिवार में नए मेहमान के आने का स्वागत कर सकें। सनराइजर्स कैंप में सभी लोग केन विलियमसन और उनकी पत्नी को सुरक्षित डिलिवरी और तमाम खुशियों की शुभकामनाएं देते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद को अपना अंतिम मुकाबला 22 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है और विलियमसन की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी कौन करेगा, इसके बारे में हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में 13 मैचों में अबतक छह जीते हैं और सात हारे हैं। टीम अभी भी आठवें नंबर पर है और प्लेआफ की रेस में बनी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

अशोक लेलैंड ने हासिल की एक और उपलब्धि, ‘एक्सकॉन-2022’ में किया ‘सीएनजी इंजन एच सीरीज’ का प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई, 18 मई 2022। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत के प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘एक्सकॉन-2022’ ‘सीएनजी इंजन एच सीरीज’ का प्रदर्शन किया। ऑटो बीएस सिक्स इंजन के मजबूत विकास के आधार पर ‘सीएनजी इंजन एच सीरीज’ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं