आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 दिसंबर को, 2024 के लोकसभा चुनाव पर हो सकती है चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022। आम आदमी पार्टी  की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 दिसंबर को होगी। बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव   को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। हाल ही में, ‘आप’ ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 13 फीसद वोट हासिल कर राष्ट्रीय पार्टी बनी है। पार्टी के लिए यह उपलब्धि काफी खास है। ‘आप’ ने अपनी नजरें अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर टिका दी हैं। गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने करीब 13 फीासद वोट हासिल कर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने का तमगा हासिल किया। ‘आप’ को राज्य में 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस बार पार्टी ने चुनाव प्रचार में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

सही साबित नहीं हुआ केजरीवाल का दावा

‘आप’ ने चुनावी रैलियों में दावा किया था कि राज्य में उसकी सरकार आ रही है। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था, ‘लिख कर ले लो, राज्य में हमारी सरकार बनेगी।’ हालांकि यह दावा सही साबित नहीं हुआ। 

हिमाचल प्रदेश में नहीं खुला खाता

आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका। कांग्रेस ने 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 25 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर टिकी नजरें

‘आप’ की नजरें अब मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी टिकी हुई है। पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उसके चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसका उदाहरण गुजरात है, जहां आप ने कांग्रेस को अल्पसंख्यक और आदिवासी बाहुल्य सीटों पर काफी नुकसान पहुंचाया।

  

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने 419 रन के अंतर से जीता दूसरा टेस्ट, 2-0 से किया सीरीज पर कब्जा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022। टेस्ट की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 419 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी केवल 77 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं