पाकिस्तान के क्वेटा में जबरदस्त विस्फोट, कई लोगों की मौत की आशंका; अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

क्वेटा 30 सितंबर 2025। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत होने की आशंका है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। 

धमाके में कई लोगों को मारे जाने की आशंका
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के मीडिया संयोजक ने बताया कि बम धमाके में 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर वाहन चल रहे हैं, तभी एक तेज धमाका होता है, जिसकी चपेट में सड़क पर मौजूद कई लोग आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक आत्मघाती धमाका है। गौरतलब है कि बीती 4 सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

Leave a Reply

Next Post

लद्दाख पर कांग्रेस के सवाल: खरगे ने गलवां का जिक्र कर सरकार को घेरा, राहुल बोले- फायरिंग की न्यायिक जांच हो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लेह/जम्मू/नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। हिंसा से उपजे हालात के बाद अब लेह में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे लेकिन कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सात घंटे की ढील दी गई। आवश्यक वस्तुओं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं