अरविंद केजरीवाल ने प्रकाश जावड़ेकर से मांगा था मिलने का समय,समय ना मिलने पर लिखी चिट्ठी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2020।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है. सीएम केजरीवाल ने पर्यावरण मंत्री से मिलने का समय मांगा था, समय ना मिलने पर चिट्ठी लिखी है. केजरीवाल ने उनसे IARI द्वारा पराली को खाद बनाने के लिए बनाए गए केमिकल को मान्यता दिलाने के चर्चा के लिए समय मांगा था. केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में पराली के निपटारे के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की तकनीक का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के आसपास के राज्यों को इस तकनीक के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाए.

केजरीवाल ने कहा, ‘भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने पराली का सस्ता और सरल समाधान निकाला है. उन्होंने एक ऐसा केमिकल बनाया है, जिसका खेत में छिड़काव करने से पराली गल जाती है और खाद बन जाती है. किसानों को पराली को जलाना नहीं पड़ेगा. दिल्ली में हम इस पद्धति को इस वर्ष से बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने वाले हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में पराली बिल्कुल ना जलाई जाए. मैं समझता हूं कि इस वर्ष समय बहुत कम रह गया है लेकिन अभी भी हम सब मिलकर कोशिश करें तो कुछ पराली को तो जलने से रोक पाएंगे. अभी कम समय में भी जितना हो सके, इसको आसपास के राज्यों में किसानों को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाए.’

क्या है ये तकनीक?

पराली को खाद में बदलने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने 20 रुपये की कीमत वाले 4 कैप्सूल का एक पैकेट तैयार किया है. प्रधान वैज्ञानिक युद्धवीर सिंह ने कहा, ‘4 कैप्सूल से छिड़काव के लिए 25 लीटर घोल बनाया जा सकता है और 1 हेक्टेयर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले 5 लीटर पानी मे 100 ग्राम गुड़ उबालना है और ठंडा होने के बाद घोल में 50 ग्राम बेसन मिलाकर कैप्सूल घोलना है. इसके बाद घोल को 10 दिन तक एक अंधेरे कमरे में रखना होगा, जिसके बाद पराली पर छिड़काव के लिए पदार्थ तैयार हो जाता है. इस घोल को जब पराली पर छिड़का जाता है तो 15 से 20 दिन के अंदर पराली गलनी शुरू हो जाती है और किसान अगली फसल की बुवाई आसानी से कर सकता है. आगे चलकर यह पराली पूरी तरह गलकर खाद में बदल जाती है और खेती में फायदा देती है.’

अनुसंधान के वैज्ञानिकों के मुताबिक, किसी भी कटाई के बाद ही छिड़काव किया जा सकता है. इस कैप्सूल से हर तरह की फसल की पराली खाद में बदल जाती है और अगली फसल में कोई दिक्कत भी नहीं आती है. कैप्सूल बनाने वाले वैज्ञानिकों ने पर्याप्त कैप्सूल के स्टॉक का दावा किया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व भी जल जाते हैं और इसका असर फसल पर होता है. युद्धवीर सिंह ने कहा कि ये कैप्सूल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा बनाए गए हैं. ये कैप्सूल 5 जीवाणुओं से मिलकर बनाए गए हैं, जो खाद बनाने की रफ्तार को तेज करते हैं.

Leave a Reply

Next Post

जनहितैषी नीतियों के कारण कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बनी रही गतिशील : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने कोण्डागांव जिले को दी 300 करोड़ की सौगात राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों को राज्य स्थापना दिवस पर देश-दुनिया ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को सराहा कोण्डागांव जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने कई अभिनव कार्यक्रम शुरू इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं