स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने अधिष्ठाताओं की बैठक लेकर मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों की व्यवस्था की समीक्षा की

indiareporterlive
शेयर करे

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 17 जुलाई 2020। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के अधिष्ठाताओं  की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में मौजूदा चिकित्सा सेवाओं की भी समीक्षा की। श्री सिंहदेव ने कुशल डॉक्टर तैयार करने अध्ययन-अध्यापन की बेहतर सुविधा के साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मौजूदा व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में संसदीय सचिव विनोद सेवन चन्द्राकर, चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै और स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह भी मौजूद थीं।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में मेडिकल कॉलेजों को बजट आबंटन, व्यय, उपकरणों और दवाईयों की खरीदी, सुरक्षा, साफ-सफाई, भर्ती, पदोन्नति, आयुष्मान भारत योजना के बीमा दावों के पंजीयन, प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों तथा डॉक्टरों एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग अंचलों में संचालित मेडिकल कॉलेजों से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं लगातार मिल सकें, इसके लिए मेडिकल कॉलेजों के संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

श्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में अच्छी गुणवत्ता की दवाईयों की आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने राजनांदगांव, बिलासपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच जल्द शुरू करने कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा दावों के भुगतान के लिए पंजीयन के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिष्ठाताओं को रिक्त पदों पर भर्ती और पदोन्नति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. एस.एल. आदिले और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिकल अधीक्षक डॉ. विनित जैन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

रणबीर के हमशक्ल जुनैद का निधन, जिसे देख कभी ऋषि कपूर भी हुए थे कंफ्यूज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. 28 वर्षीय जुनैद कश्मीर के रहने वाले थे और उनकी शक्ल हूबहू रणबीर कपूर जैसी लगती थी. एक कश्मीरी जर्नलिस्ट ने जुनैद के निधन के बारे […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे