भारतीय सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए जिले के युवाओं को दिया जा रहा है निःशुल्क प्रशिक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 फरवरी 2021। भारतीय सेना भर्ती रैली दुर्ग में आगामी 03 से 12 मार्च 2021 तक आयोजित होगी। जिममें भाग लेने वाले बिलासपुर जिले के युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय बिलाससपुर द्वारा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के भूतपूर्व सैनिकों, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी व कोच के संयुक्त प्रयास से 28 फरवरी 2021 तक पुलिस ग्राउंड परिसर में यह प्रशिक्षण कराया जायेगा।  

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार कार्यालय द्वारा पृथक से काउंटर खोलकर सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले आवेदकों को निःशुल्क ऑनलाइन प्रवेश कार्ड, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन व अन्य आवश्यक दस्तावेज के सम्बंध में तथा दुर्ग में रुकने, खाने की व्यवस्था, साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर सेना भर्ती के संबंध में अद्यतन जानकारी दी जा रही है।

उक्त प्रशिक्षण जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के शिवेन्द्र पांडे, भूतपूर्व सैनिक पुरुषोत्तम चंद्रा, आदिवासी विभाग क्रीड़ा परिसर कोच सुशील मिश्रा, द्वारा दिया जा हा है।  

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पर मिलेगी दिल्ली में एंट्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली  24 फरवरी 2021। पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सजगता दिखाते हुए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि 26 फरवरी से 15 मार्च तक राजधानी आने वाले पांच राज्यों के लोगों को अपना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा। आदेश […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान