वन विभाग की सक्रियता से लगभग 70 लाख रूपए कीमत के दो हाथी दांतों की बरामदगी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

संदिग्ध 11 अपराधियों से गहन पूछताछ

रायपुर : प्रदेश के वन मंडल बलरामपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र रघुनाथनगर स्थित वन खण्ड शंकरपुर में दो सप्ताह पूर्व एक नर दंतैल हाथी की मृत्यु हुई थी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अपराधियों द्वारा उक्त हाथी के दांत काट कर निकाल लिए गए थे। लगभग 70 लाख रूपए की कीमत के इन दोनों हाथी दांतो को वन विभाग की सक्रियता से बरामदगी कर ली गई है।     वन विभाग द्वारा इस पर अपराधियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना की गई। इसमें संदिग्ध 11 अपराधियों से गहन पूछताछ में शिनाख्ती के आधार पर बलरामपुर वनमंडल के टोकाडांड पारा सोनहत निवासी मोती पिता बंधु के घर में जमीन में गाड़कर छुपाए दोनों दांत की बरामदगी की गई। इनमे से अब तक आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों हाथी दांतों मंे से एक का वजन 15.90 किलोग्राम तथा दूसरे दांत का वजन 16.40 किलोग्राम है। दोनों हाथी दांत की कीमत लगभग 70 लाख रूपए अनुमानित है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री शुक्ला ने यह भी बताया कि गत दिवस 19 नवम्बर को अचानकमार टायगर रिजर्व के लोरमी बफर क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार में तीन अपराधियों को पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हाथी दांत की बरामदगी में वन विभाग के डॉग स्क्वायड और क्षेत्रीय अमले तथा जंगली सूअर के शिकार के अपराध में अपराधियों को पकड़ने में अचानकमार टायगर रिजर्व के विभागीय अमले का योगदान सराहनीय रहा। हाथी दांतों की बरामदगी के लिए मुख्य वन संरक्षक की ए.बी. मिंज के मार्गदर्शन मंे तथा वन मण्डलाधिकारी बलरामपुर डॉ. प्रणय मिश्रा के निर्देशन में जांच टीम संयुक्त वन मण्डलाधिकारी एस. सिंहदेव के नेतृत्व में गठित की गई थी। प्रकरण में वनपरिक्षेत्राधिकारी रामशरण राम, उपवन क्षेत्र पर गणेश सिंह, वनपाल शिवनाथ ठाकुर का सहयोग सराहनीय रहा। 

Leave a Reply

Next Post

धान के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

शेयर करेजांजगीर-चांपा। प्रदेश के अलग-अगल जगहों से धान के अवैध भंडारण की लगातार खबरें आ रही है। गरियाबंद में जिला प्रशासन की टीम ने जहां एक किसान के घर से 200 बोरा धान जब्त किया। वहीं, जांजगीर चांपा में 2 हजार क्विंटल धान जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं