नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले में इंदौर सबसे आगे, भोपाल दूसरा है ।

indiareporterlive
शेयर करे

भोपाल ( इंडिया रिपोर्टर लाइव ) कोलार स्थित सर्वधर्म कॉलोनी निवासी (दामखेड़ा ए-सेक्टर) निवासी ओमप्रकाश राजपूत की 17 वर्षीय बेटी बीते 3 माह से गायब है। पूरा परिवार उसकी तलाश के लिए थाने से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक कई चक्कर काट चुका है, लेकिन नतीजा अब तक सिफर है।

यह कहानी अकेले राजपूत परिवार की नहीं है, बल्कि प्रदेश के हर शहर में हर साल औसतन 300 परिवार ऐसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। भोपाल से 2018 में 386 नाबालिग लड़कियां गायब हुई थीं। 2019 में जनवरी से जून तक 256 नाबालिग लड़कियां गायब हुईं।

बीते 7 साल में किसी एक साल और छह माह में गायब होने वाली लड़कियों की यह संख्या सर्वाधिक है। यह बेचैन कर देने वाला खुलासा 2012 से 2019 (जून माह तक) के हर जिले से गायब हुए बच्चों के आंकड़ों के विश्लेषण में हुआ है। पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा नाबालिग लड़कियां शहरी इलाकों से गायब हो रही हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत रीवा, सागर, सतना और उज्जैन जैसे शहरों में भी हर साल गायब होने वाली नाबालिग लड़कियों की संख्या बढ़ रही है।

ग्रामीण आबादी वाले जिलों में लड़कियों के गायब होने की संख्या या तो कम हो रही है या स्थिर है। 2018 में इंदौर से 593 लड़कियां गायब हुईं। वहीं 2019 में जनवरी से जून तक 349 लड़कियां गायब हुईं, जो किसी एक साल में व छह माह में प्रदेश के किसी भी जिले से गायब होने वाली लड़कियों की सर्वाधिक संख्या है।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश : 5 घंटे तक अस्पताल के बेड पर पड़ा था शव, आंखों को खाती रहीं चींट‍ियां

शेयर करे( इंडिया रिपोर्टर लाइव ) सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही के तमाम किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन मध्य प्रदेश के श‍िवपुरी के सरकारी अस्पताल में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर द‍िया है. दरअसल अस्पताल में एक मरीज कि मौत होने के बावजूद […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह