मध्यप्रदेश : 5 घंटे तक अस्पताल के बेड पर पड़ा था शव, आंखों को खाती रहीं चींट‍ियां

indiareporterlive
शेयर करे

( इंडिया रिपोर्टर लाइव ) सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही के तमाम किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन मध्य प्रदेश के श‍िवपुरी के सरकारी अस्पताल में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने

सभी को हैरान कर द‍िया है. दरअसल अस्पताल में एक मरीज कि मौत होने के बावजूद उसे 5 घंटे तक बेड रखा जाता है. इस दौरान शव की आंखों में चींट‍ियां घुसती रहती हैं लेक‍िन अस्पताल के कर्मचारी बेपरवाह बने रहे.

घटना श‍िवपुरी के ज‍िला अस्पताल की है. जहां बीते मंगलवार टीबी के मरीज बालचन्द लोधी की मंगलवार को मौत हो गई. उसकी मौत के बाद भी शव कुछ देर तक वार्ड के बेड  पर ही पड़ा रहा. जिसके चलते शव की आंखों पर चींटियां चढ़ गईं. अस्पताल में मौजूद जिसने भी ये मंजर देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. वहीं पति की मौत की खबर जैसे ही उसकी पत्नी जब अस्पताल पहुंची तो पति के शव की दुर्दशा देख फूट-फूट कर रोने लगी और पति के शव की आंखों में लगी चींटियों को हटाया.

उसकी इस हालत को देखकर वार्ड में भर्ती अन्मय रीजों के परिजनों ने उसे जैसे-तैसे संभाला. जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह अपने पति के शव को ले गई. बताया जा रहा है कि मृतक और उसका परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी करके गुजर बसर करता है.

दूसरी तरफ शव की आंखों में चींट‍ियां  घुसने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई. जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.  सीएमएचओ डॉक्टर अर्जुन लाल शर्मा ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाही करने की बात कही है.

Leave a Reply

Next Post

पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की : पुलिस

शेयर करे जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर की. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले की है. पिछले तीन दिन के भीतर आतंकवादियों द्वारा यह दूसरा हमला है. इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर के […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज