दबंगों ने शख्स को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

सागर: मध्य प्रदेश के सागर में एक शख्स को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. कैंट थाना अंतर्गत कजलिवन मैदान के पास वेल्डिंग वर्कशॉप में काम करने वाले मोहम्मद दोस्त खान नाम के शख्स को कुछ लोगों ने बीते शुक्रवार की देर शाम केरोसिन डालकर आग लगा दी. घटना में दोस्त खान गंभीर रूप से झुलस गया. जिसे इलाज हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. 

दरअसल, कैंट थाना अंतर्गत कजली वन मैदान के पास वेल्डिंग वर्कशॉप में काम करने वाले दोस्त खान के पास देर शाम को संजू चौकसे, लतीफ खान, शकील खान, शिब्बू विश्वकर्मा तथा एक अन्य व्यक्ति आया था. पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने लगे तथा उन्होंने दोस्त खान पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. इससे दोस्त खान गंभीर रूप से झुलस गया. पीड़ित को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में इलाज हेतु भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पीड़ित को किसी से खतरा था. उसने इस बात का जिक्र घर में भी किया था, लेकिन किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया था. फिलहाल पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ पीड़ित के मृत्यु पूर्व कथनों के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी पुलिस की हिरासत में है.

Leave a Reply

Next Post

नहीं रुक रही पटवारियों की रिश्वतखोरी, महिला पटवारी को जारी हुआ नोटिस

शेयर करेशिकायत मिलने के बाद बिरला के एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को कार्यालय में अटैच कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.  बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पटवारियों की रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बरेला ब्लॉक का है, जहां के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग