बिष्णुपुर से असम राइफल्स को बुलाया वापस, चौकी पर तैनात होगी सीआरपीएफ और राज्य पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 08 अगस्त 2023। मणिपुर के बिष्णुपुर में मोइरांग लमखाई चौकी पर तैनात असम राइफल्स के जवानों को वापस बुला लिया गया है। उनकी जगह अब सीआरपीएफ और राज्य पुलिस को तैनात किया गया है। बता दें, असम राइफल्स की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब घाटी के जिलों में महिलाओं के कई समूहों ने राज्य में अर्धसैनिक बल को हटाने की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शन शुरू किया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एल कैलुन ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि बिष्णुपुर से कांगवई रोड पर मोइरांग लमखाई में चेकपॉइंट को 9 एआर के स्थान पर नागरिक पुलिस और 128 बीएन सीआरपीएफ को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक तैनात किया जाए। बताया जा रहा है कि असम राइफल्स से संपर्क किया गया है और अर्धसैनिक बल की प्रतिक्रिया का इंतजार है। महिला समूहों ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के होदाम लीराक और क्वाकीथेल में एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया। इसके अलावा इंफाल पूर्व में अंगोम लीकाई और खुरई क्षेत्र में भी विरोध जताया गया।

इस बीच, इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों के प्रशासन ने मंगलवार को कर्फ्यू में ढील दी।अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्व-पश्चिम में सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। इसके अलावा, थौबल जिले के लिए सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक और काकचिंग के लिए सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक छूट रहेगी।

यह है मामला

मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'सैमसन के लिए कोई जगह नहीं...' अश्विन ने संजू के वर्ल्ड कप खेलने की संभावना पर कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अगस्त 2023। वनडे विश्व कप 2023 के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय शेष है। वहीं, भारत अभी सही टीम कॉम्बिनेशन की ही तलाश कर रहा है। जिस तरह से विराट कोहली और रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल