सीएम रेखा गुप्ता ने बंद की केजरीवाल सरकार की एक ‘फ्री’ सुविधा, लोगों ने जताया रोष

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही यह सवाल उठने लगा था कि क्या आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा शुरू की गई मुफ्त योजनाएं जारी रहेंगी या बंद कर दी जाएंगी। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने साफ कहा था कि सभी फ्री स्कीम्स को जारी रखा जाएगा। लेकिन अब नई सरकार ने एक बड़ी मुफ्त सुविधा को खत्म करने का फैसला लिया है।

किस सुविधा को किया गया खत्म?
AAP सरकार के समय ऑटो, काली-पीली टैक्सी और इकोनॉमिक कैब्स की फिटनेस जांच फीस को पूरी तरह माफ कर दिया गया था। ऑटो के लिए पहले यह फीस ₹200 थी, टैक्सी के लिए ₹400 थी। 2020 के चुनावों के बाद यह सुविधा लागू की गई थी, जिससे हजारों वाहन चालकों को राहत मिली थी। लेकिन अब, बीजेपी सरकार ने यह सुविधा वापस ले ली है।

अब कितना देना होगा शुल्क?
परिवहन विभाग ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। अब टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ी की फिटनेस जांच के लिए ₹300 का चार्ज देना होगा। ऑटो चालकों के लिए भी जल्द ही शुल्क तय किया जा सकता है।

यूनियनों का विरोध शुरू
दिल्ली की ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इससे वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और इसका सीधा असर किराए की दरों पर भी पड़ सकता है, जिससे आम जनता को भी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

'भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं', पीएम मोदी ने अपने आवास पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अप्रैल 2025। मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा,  ‘मैंने पूरे भारत से मुद्रा लाभार्थियों को अपने निवास पर आमंत्रित किया था। उन्होंने इस योजना […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर