प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बैठक में कहा- अगर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले वाले 10 राज्य इसे अपना लें तो हालात बदल सकते हैं

indiareporterlive
शेयर करे

प्रधानमंत्री ने कहा- शुरुआती 72 घंटे में ही संक्रमण की पहचान कर लेते हैं, तो संक्रमण धीमा हो सकता है, यह बात लोगों तक पहुंचानी होगी

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से बात की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अगस्त 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना की स्थिति पर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने कहा, ‘कोरोना संक्रमण को पहचानने और रोकने में मदद मिल रही है। एक्टिव केस का प्रतिशत कम हुआ है। रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है। इसका मतलब यह है कि हमारी कोशिशें कामयाब हो रही हैं। सबसे अहम यह है कि लोगों के बीच भरोसा और आत्मविश्वास बढ़ा है, डर का माहौल भी कम हुआ है।’

क्या है 72 घंटे का फॉर्मूला?

मोदी ने कहा कि एक्सपर्ट कह रहे हैं कि शुरुआती 72 घंटे में ही संक्रमण की पहचान कर लेते हैं, तो संक्रमण धीमा हो सकता है। 72 घंटे में संक्रमित व्यक्ति के आस-पास वालों की भी टेस्टिंग हो जानी चाहिए। हाथ धोने, मास्क की बात हो, कहीं पर नहीं थूकने की बात हो। इसे लेकर जनता के बीच एक नया मंत्र पहुंचाना पड़ेगा। इन बातों के जरिए हम ज्यादा मामलों वाले इन 10 राज्यों की स्थिति को पलट सकते हैं।

इन 10 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

राज्यकुल केसमौतें
महाराष्ट्र5.24 लाख18050
तमिलनाडु3.02 लाख5041
आंध्र प्रदेश2.35 लाख2116
कर्नाटक1.82 लाख3312
दिल्ली1.46 लाख4131
उत्तरप्रदेश1.26 लाख2120
पश्चिम बंगाल98 हजार2100
बिहार82 हजार450
तेलंगाना82 हजार645
गुजरात72 हजार2672

मोदी के भाषण की 8 अहम बातें

1. ‘टेस्टिंग की संख्या बढ़कर हर दिन 7 लाख तक पहुंच चुकी है। ये लगातार बढ़ भी रही है। इससे संक्रमण को पहचानने और रोकने में जो मदद मिल रही है, आज हम देख रहे हैं। हमारे यहां औसत मृत्यु दर पहले भी दुनिया के मुकाबले काफी कम थी। ये लगातार और कम हो रही है।’

2. ‘आज 80 प्रतिशत एक्टिव मामले इन दस राज्यों में हैं, इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन सभी राज्यों की भूमिका बहुत बड़ी है। आज देश में एक्टिव मामले 6 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले हमारे इन दस राज्यों में ही हैं।’

3. ‘अब तक का हमारा अनुभव है कि कोरोना के खिलाफ कंटेनमेंट, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सबसे प्रभावी हथियार है। अब जनता भी यह बात समझ रही है। लोग सहयोग कर रहे हैं। ये जागरूकता की हमारी कोशिशों के एक अच्छे परिणाम की तरह है।’

4. ‘जिन राज्यों में टेस्टिंग रेट कम है और जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। वहां टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत सामने आई है। खासतौर पर, बिहार, गुजरात, यूपी, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना।’

5. ‘कहीं न कहीं ये एक भाव आज निकलकर आया है कि अगर हम मिलकर अपने इन दस राज्यों में कोरोना को हरा देते हैं, तो देश भी जीत जाएगा।’

6. ‘हमने मृत्यु दर को 1% से भी नीचे लाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे भी थोड़ा प्रयास करें तो हासिल कर सकते हैं। आगे हमें क्या करना है, कैसे बढ़ना है। इसे लेकर भी काफी स्पष्टता हमारे बीच और ग्रास रूट लेवल पर भी पहुंची है।’

7. ‘जिन राज्यों में टेस्टिंग कम और पॉजिटिव केस ज्यादा हैं, वहां टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत की बात सामने आई है। बिहार, गुजरात, यूपी, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना में टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है।

8. ‘जिन 10 राज्यों में जहां 80% केस, 82% डेथ रेट है, वे सभी मिलकर भारत को विजयी बना सकते हैं।’

कोरोना पर 5 महीने में राज्यों के साथ मोदी की 7वीं बैठक

कोरोना पर 5 महीने में राज्यों के साथ मोदी की ये 7वीं बैठक थी। देश में कोरोना के 22.67 लाख केस सामने आ चुके हैं और 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने शुरू हुए अनलॉक-3 में जिम और हेल्थ सेंटर्स को खोलने की परमिशन दी गई थी।

पिछली 6 मीटिंग कब-कब हुईं, तब क्या स्थिति थी?

मीटिंग की तारीखक्या चर्चा हुईकोरोना के केसकोरोना से मौतें
20 मार्चमोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग और 22 मार्च के जनता कर्फ्यू पर फोकस किया।2495
2 अप्रैल9 मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा हुई। मोदी ने कहा- लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे छूट देना ही बेहतर होगा।2,54372
11 अप्रैललॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर सहमति बनी। मीटिंग में शामिल 10 मुख्यमंत्रियों ने समर्थन किया।8,446288
27 अप्रैलहॉटस्पॉट के बाहर 4 मई को लॉकडाउन खोलने पर सहमति बनी। पांच राज्य 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने के फेवर में थे।29,451939
11 मईमोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा- 15 मई तक बताएं कि अपने राज्य में कैसा लॉकडाउन चाहते हैं।70,7682,294
16-17 जूनप्रधानमंत्री ने कोरोना से बचाव के तरीकों, लॉकडाउन के असर, अनलॉक-1, इकोनॉमी और रिफॉर्म्स की बात की।3,67,26312,262

Leave a Reply

Next Post

गोबर विक्रेताओं को दूसरा भुगतान होगा 20 अगस्त को, गौठानों से ही खरीदे वर्मी खाद - कलेक्टर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 11 अगस्त 2020। गोधन न्याय योजना के तहत गौ पालकों से गोबर खरीदकर गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किये जा रहे है। गौ पालकों ने 1 अगस्त तक गौठान समितियों में जितना गोबर बेचा था उसका पहला भुगतान 5 अगस्त को कर दिया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं