सर्वमंगला मंदिर दर्शन को लेकर विवाद, पति ने बेलचा और ईंट से पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पति गया जेल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 11 मई 2026। कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र के बसंतपुर में शनिवार रात पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी पर बेलचा और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय आशा यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति अभिजीत यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 8 मई की रात करीब 9 बजे की है। प्रार्थिया आशा यादव ने पुलिस को बताया कि वह दिन में ननद पूर्णिमा और पुष्पा के साथ सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने गई थी। रात में पति अभिजीत यादव शराब के नशे में घर आया और इसी बात पर विवाद करने लगा।

आरोपी ने गुस्से में घर में रखे बेलचे से पत्नी के सिर पर दो बार वार कर दिया। इससे आशा वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने पत्नी को पीटते हुए घर से बाहर सड़क तक घसीटा। वहां पड़े डंडे और ईंट से पीठ और सिर पर कई वार किए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसका गला भी दबाया। सांस लेने में तकलीफ होने पर जब उसने बचाव किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि मायके चली जा, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। हाथ-पैर से मारपीट कर आरोपी उसे मरा समझकर मौके से भाग गया। 9 मई की शाम 4 बजे होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद शाम 8:25 बजे दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपका पुलिस ने आरोपी अभिजीत यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/26 धारा 109(1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीपका थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है। घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष की भूमिका निभाएगी द्रमुक, सरकार के गठन में नहीं बनेगी बाधा: स्टालिन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 11 मई 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी सरकार गठन की प्रक्रिया में कोई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल