राहुल गांधी को झटका : उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने नहीं दी छात्रों से बातचीत की इजाजत, कांग्रेस का टीआरएस पर आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मई 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित उस्मानिया यूनिवर्सिटी के दौरे व वहां के विद्यार्थियों से बातचीत की इजाजत नहीं दी गई है। इसे लेकर कांग्रेस तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार पर भड़क गई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि टीआरएस के इशारे पर यह इजाजत नहीं दी गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 6 व 6 मई को तेलंगाना का दौरा करने वाले हैं। प्रदेश कांग्रेस ने उनके दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। वारंगल में वे पांच लाख कांग्रेस समर्थकों की रैली को संबोधित करने वाले हैं। वह पृथक तेलंगाना आंदोलन के लिए पूर्व में हुए आंदोलन का केंद्र बिंदु रहे उस्मानिया विश्व विद्यालय भी जाने वाले थे। उस्मानिया यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने राहुल गांधी को दौरे की इजाजत देने से इनकार करते हुए कहा कि कैंपस में राजनीतिक बैठकों की अनुमति नहीं दी जाती है। 

कांग्रेस राहुल को यूनिवर्सिटी ले जाने पर अड़ी
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भले राहुल के दौरे व छात्रों से चर्चा के कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी, लेकिन तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अपने शीर्ष नेता को वहां ले जाने पर अड़ी हुई है, ताकि वे विद्यार्थियों से बातचीत कर सकें। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने के पीछे मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की सरकार का हाथ है। 

एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, 18 कार्यकर्ता गिरफ्तार
राहुल के कार्यक्रम की इजाजत की मांग करते हुए कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने 18 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें संगठन के अध्यक्ष बी. वेंकट भी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर बोलीं: कानून सबके लिए एक है, मंदिर-मस्जिद से हटाए जाएंगे लाउडस्पीकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 मई 2022। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, अगर अपने भाषण में कुछ भी आपत्तिजनक कहा, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण