केजरीवाल का ऐलान- केंद्र ने नहीं दी तो हम फ्री में उपलब्ध कराएंगे कोरोना वैक्सीन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जनवरी 2021। देश में 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है।पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जानी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम लोगों को वैक्सीन उपबल्ध करवाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार कोरोना की वैक्सीन फ्री में उपलब्ध नहीं कराएगी तो दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “केंद्र सरकार से अपील की थी कि हमारा देश बहुत गरीब है और ये महामारी 100 साल में पहली बार आई है. बहुत सारे लोग हैं जो हो सकता है कि इसका खर्च न उठा पाएं. मेरी अपील थी केंद्र से की पूरे देश भर में ये वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जाए. हम देखते हैं कि केंद्र सरकार क्या करती है। अगर ज़रूरत पड़ेगी की तो दिल्ली के लोगों के लिए केंद्र सरकार मुफ्त नहीं देगी तो दिल्ली के लोगों के लिए हम इसको मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पहले भी केंद्र सरकार के लोगों को फ्री वैक्सीन देने की अपील की थी। बता दें कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स का खर्च उठा रही है। आगे आम लोगों के लिए अभी वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

16 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे टीकाकरण की शुरुआत

देश भर में 16 जनवरी से होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी को-विन ऐप को भी लॉन्च करेंगे. इससे पहले देशभर में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. सीरम इंस्टीट्यूट के टीके कोविशील्ड और भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन अब तक देश के कई शहरों में पहुंचाए जा चुके हैं।

कितनी है वैक्सीन की कीमत?

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदार पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की वैक्सीन का प्राइवेट मार्केट में कोविशील्ड वैक्सीन का दाम 1000 रुपये प्रति डोज होगा। उन्होंने कहा, ” हमने सरकार को 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से स्पेशल दाम में वैक्सीन दी है, जो कि शुरुआती 10 करोड़ डोज के लिए रेट होगा। लेकिन प्राइवेट मार्केट में हम इस वैक्सीन को 1000 रुपये प्रति डोज के हिसाब से देंगे.” एक बार फिर साफ कर दें कि वैक्सीन की कीमतों को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है..

Leave a Reply

Next Post

गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 जनवरी 2021। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं