मन की बात के 100वें एपिसोड को सेलिब्रेट करने की तैयारी…जारी किए जाएंगे खास सिक्के

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का इस बार 100वां एपिसोड होगा। पीएम मोदी ने अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम में 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की उत्सुकता पर बात की थी। पीएम मोदी ने बताया कि कुछ लोगों ने उनको पत्र लिखकर 100वें एपिसोड को खास बनाने पर भी बात की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि खास दिन को इस तरह सेलिब्रेट करने का प्लान है, ताकि उसका लंबे समय तक इतिहास में प्रभाव रहे।

साथ ही पीएम मोदी ने 27 अप्रैल तक लोगों से अगले और 100वें एपिसोड के लिए सुझाव देने की अपील की। मन की बात के 100वें एपिसोड के मौके पर एक सिक्का जारी किया जाएगा। सरकार 100वें एपिसोड के प्रतीक के रूप में 100 रुपए मूल्य का सिक्का जारी करेगी, जिसपर ‘मन की बात 100’ लिखा होगा। सिक्के पर माइक्रोफोन बना होगा जिसपर 2023 लिखा होगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ और उसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। सिक्के को दोनों तरफ अंग्रेजी और हिंदी में ‘मन की बात 100’ अंकित होगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वांगणी में ‘चड्डा रेसिडेन्सी’ के दूसरे चरण की घोषणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुम्बई 21 अप्रैल 2023।  महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्रविकास प्राधिकरण (म्हाडा) और चड्डा डेवलपर्स एन्ड प्रमोटर्स (सीडीपी) की ओर से निजी एवं सार्वजनिक गठजोड (पीपीपी) के माध्यम से बदलापूर के निकट वांगणी पश्चिम में स्थित कारव गांव में चड्डा रेसिडेन्सी के दुसरे चरण की शुरुआत करनें […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल