फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर: इस मशहूर अभिनेता ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को कहा अलविदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 अगस्त 2025। तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर और संगीतकार मदन बॉब (Madhan Bob) का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन जिंदगी और मौत की जंग में हार गए और 2 अगस्त को चेन्नई में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके थे मदन बॉब

मदन बॉब तमिल सिनेमा के एक बेहद लोकप्रिय कलाकार थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सुपरस्टार्स जैसे रजनीकांत, कमल हासन, अजित, सूर्या और विजय के साथ काम किया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी अपनी पहचान बनाई थी। वह सन टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘असाथा पोवथु यारु’ में बतौर जज भी नजर आए थे जहां उनकी हास्य-कला को खूब पसंद किया गया।

एक बेहतरीन कलाकार और संगीतकार

मदन बॉब सिर्फ एक एक्टर और कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक शानदार संगीतकार भी थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में बालू महेंद्र की फिल्म ‘नींगल केट्टवई’ से की थी। अपने फिल्मी सफर में उन्होंने ‘थेवर मगन’, ‘चाची 420’, ‘फ्रेंड्स’, ‘जेमिनी’ और ‘सुरा’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मार्केट राजा एमबीबीएस’ में देखा गया था। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

आगे बढ़ रहा हिंदुस्तान... दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर तीखा पलटवार करते हुए भारत की आर्थिक स्थिति और वैश्विक भूमिका पर भरोसा जताया है। उन्होंने दो मंचों—वाराणसी की चुनावी […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'