टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का ‘शतक’, जिनेवा में 100वां करियर एकल खिताब जीता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जिनेवा 25 मई 2025। नोवाक जोकोविच ने आखिरकार करियर का सौवां एकल खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को जिनेवा ओपन फाइनल में शनिवार को हुबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराकर खिताबों का शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र तीसरे टेनिस खिलाड़ी बने। जोकोविच काफी पहले से 100वें एकल खिताब के लिए जूझ रहे थे। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी। जोकोविच ने नौ महीने पहले पेरिस ओलंपिक में करियर का 99वां एकल खिताब जीता था। उसके बाद से वह शंघाई मास्टर्स और मियामी मास्टर्स में दो फाइनल हार चुके हैं। अपने 38वें जन्मदिन के दो दिन बाद सौवां खिताब जीतने के लिए उन्हें तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। जोकोविच ने जीत के बाद कहा, ‘मुझे यहां सौवां खिताब जीतने की खुशी है। मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।’

24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच से अधिक एकल खिताब जिम्मी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) के नाम हैं। अब वह इन दोनों के रिकॉर्ड पर निशाना साधेंगे। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी जोकोविच के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। सूर्यकुमार ने 100वां टाइटल के साथ तस्वीर डाली और लिखा- इसको डबल करें।

सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी
इससे पहले जोकोविच ने इस साल ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान 430वां ग्रैंडस्लैम मुकाबला खेला था और वह फेडरर से आगे निकलने में सफल रहे जिन्होंने अपने करियर में 429 ग्रैंडस्लैम मुकाबले खेले।

सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का है रिकॉर्ड
जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम एकल खिताब (24) जीतने का रिकॉर्ड है। पुरुषों में वह इस मामले में राफेल नडाल (22) और फेडरर (20) से आगे हैं। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा समय तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 37 ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले हैं जो फेडरर के मुकाबले छह ज्यादा हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत से रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा इस्राइल, 150 करोड़ का ऑर्डर; रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2025। महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों के अग्रणी भारतीय निर्माता, एनआईबीई लि. को इस्राइल की विश्व प्रसिद्ध अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनी से करीब 150 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में 300 किलोमीटर तक की रेंज क्षमता वाले यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण