ईद पर बोले बाइडन: दुनिया में इस्लामोफोबिया के शिकार हैं मुसलमान, हर दिन अमेरिका को मजबूत बनाने के बाद भी हो रहे प्रताड़ित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 03 मई 2022। देश-दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है, दुनिया भर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मुसलमान हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहे हैं। इसके बावजूद वह चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते हैं।

बाइडन ने यह बात व्हाइट हाउस में ईद को लेकर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में उन्होंने पहले मुस्लिम को नियुक्ति दी है। इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन हम उन सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा, मुसलमानों को हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है। 

अभी बहुत काम किया जाना बाकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, छह साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है।

एक विचार के तौर पर संगठित हुए हैं हम 
बाइडन ने कहा, दुनिया के पूरे इतिहास में हम एकमात्र राष्ट्र हैं, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के अधार पर नहीं बल्कि, एक विचार के तौर पर संगठित हुए हैं। इससे पहले एक ट्वीट में बाइडन ने लिखा, हम दुनिया भर में ईद का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Reply

Next Post

आलिया की 'गंगुबाई काठियावाड़ी' से बॉलीवुड में लौटी सफलता की लहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ -अनिल बेदाग़ मुंबई 03 मई 2022। महामारी के बाद बॉलीवुड के अच्छे दिन मानो लौट आए हैं। कहा जा सकता है कि आलिया भट्ट से सफलता की शुरुवात हो चुकी है। उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी लॉकडाउन के बाद रिलीज होनेवाली एकमात्र सुपरहिट महिला केंद्रित फिल्म […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ