मोदी सरकार के नौ वर्ष: भाजपा की समाज के हर वर्ग व लाभार्थी तक पहुंचने की तैयारी, एक माह चलेगा अभियान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देश के सभी संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के जरिए समाज के सभी वर्गों से संपर्क साधेगी। जनसंपर्क अभियान 15 मई से 15 जून तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाताओं के साथ केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पर ज्यादा जोर रहेगा। सभी संसदीय क्षेत्रों में योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव से जुड़े कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

पार्टी की ओर से इस संबंध में सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का निर्देश दिया गया है। सांसदों को खासतौर से नए मतदाताओं से संपर्क साधने के लिए विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षकों, वकीलों, व्यवसायियों, खिलाड़ियों, कलाकारों, धार्मिक नेताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों की सूची बनाने और इनसे संपर्क साधने के लिए कार्यक्रम बनाने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार किसानों, मजदूरों, पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जाति-जनजातियों से संपर्क साधने के कार्यक्रम तय किए गए हैं। जनसंपर्क अभियान के साथ ही पार्टी जिलावार मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलावों पर भी कार्यक्रम करेगी। इस दौरान वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती ताकत, जी-20 सहित अहम वैश्विक संगठनों की मिली मेजबानी, आर्थिक क्षेत्र में हुई प्रगति का भी जिक्र किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा टकराया, जांच शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 अप्रैल 2023। मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-203 नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टेल से टकरा गई। यह घटना 14 अप्रैल को हुई जब फ्लाइट 6ई 203 मुंबई से नागपुर जा रही थी।  इंडिगो ने एक बयान में कहा कि 14 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल