विशाखापट्टनम में भारत और मलेशिया के बीच समुद्र लक्ष्मण अभ्यास, दोनों देशों के बीच संबंधों को सशक्त करना उद्देश्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मार्च 2024। भारत और मलेशिया वर्तमान में 28 फरवरी से 2 मार्च तक विशाखापट्टनम में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में भाग ले रहे हैं। भारतीय नौसेना जहाज किल्टन और रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लकीर इस अभ्यास के तीसरे संस्करण में भाग ले रहे हैं, जिसमें समुद्र में परिचालन चरण के बाद पेशेवर बातचीत होगी। बंदरगाह पर दोनों जहाजों के चालक दल विभिन्न कार्य-प्रणालियों से संबंधित बातचीत, आपसी हित के मुद्दों पर आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आपस में बातचीत करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों नौसेनाओं के बीच इन बातचीत का उद्देश्य ज्ञान के आधार को बढ़ाना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और समुद्र संबंधी पहलुओं पर आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाना है। इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच संबंधों को सशक्त करना तथा आपसी सामंजस्य को आगे बढ़ाना भी है।

Leave a Reply

Next Post

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता आजम चीमा की पाकिस्तान में मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 मार्च 2024। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता आजम चीमा की पाकिस्तान में मौत हो गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। लश्कर के खुफिया प्रमुख आजम चीमा (70) की फैसलाबाद में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पाकिस्तान […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग