तमिलनाडु में 15 लोगों ने घर में घुसकर किया महिला का अपहरण, कैमरे में कैद हुई दरिंदगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मयिलादुथुराई 3 अगस्त 2022 । तमिलनाडु में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां के मयिलादुथुराई में एक महिला को उसके घर में घुसकर 15 लोगों ने किडनैप कर लिया. यह घटना मंगलवार रात को हुई है. इसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए महिला को रात में ही सुरक्षित छुड़ा लिया. जानकारी सामने आई है कि एक मनचले ने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि 15 लोग महिला के घर में बाहर लगे मेन गेट को पहले तोड़ते हैं और फिर घर में दाखिल हो जाते हैं. इसके बाद वे महिला का अपहरण कर लेते हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी होने पर तुरंत एक्शन लिया. इस दौरान पुलिस ने महिला का पता लगाकर उसे इन लोगों के चंगुल से छुड़ाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला को नेशनल हाइवे पर एक कार से बरामद किया.

महिला कर चुकी है आरोपी की शिकायत

पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 15 लोगों में एक से एक आरोपी विग्नेशवरन महिला को जानता था और वह उसपर नजर रखता था. महिला का जब इस बात का शक हुआ तो उसने उसके खिलाफ मयिलादुथुराई पुलिस के पास शिकायत की थी. उस दौरान पुलिस ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था. उससे लिखित में बयान भी लिया गया था.

12 जुलाई को भी की थी अपहरण की कोशिश

इससे पहले विग्नेशवरन ने 12 जुलाई को भी महिला का अपहरण करने की कोशिश की थी. लेकिन उस दौरान वह भागने और पुलिस को सूचना देने में सफल रही थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी. इसी दौरान आरोपी विग्नेशवरन अपने 14 साथियों को लेकर महिला के घर पहुंच गया था. वहां उसने उसका अपहरण किया और उसके परिवार को चाकू और अन्य नुकीले हथियारों से डराया धमकाया था. पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना के बाद उसने इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर महिला की तलाश शुरू की थी.

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी कोर्ट में अंग्रेजी नहीं बोल पाए भारत के ईआईएलटीएस धुरंधर, जांच हुई शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुजरात 3 अगस्त 2022 । गुजरात में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है। अब जांच की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। गुजरात के ही ये 6 लोग अमेरिका में कोर्ट के सामने अंग्रेजी में बात नहीं कर सके। इन लोगों […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़