11 हजार रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा पाठ किया, सीएम बोले-अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 20 जनवरी 2024। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले देशभर में उत्सव की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भोपाल के संत हिरदाराम नगर में हेमू कालानी स्टेडियम में 11 हजार रामभक्तों ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। सीएम ने भी हनुमान चालीसा पाठ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि 22 जनवरी को इतिहास बन जाएगा। रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है। अखंड भारत फिर बनेगा। अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा। राम मंदिर निर्माण इसका पहला चरण है। हमारा समय खराब है तो आक्रांताओं ने छिन्न भिन्न किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे आराध्य का मंदिर दुश्मनों की आंखों में खटकता था। वह समय खराब था, जब आततायियों ने हमारे हाथ से वो छीना। अब फिर से अखण्ड भारत बनेगा।  वहीं, हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि न नेहरू मंदिर बनवा पाए। न इंदिरा मंदिर बनवा पाई। मंदिर किसी ने बनवाया है तो वह मोदी जी है।  

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार से भागे 600 सैनिकों ने मिजोरम में ली शरण, सीएम लालदुहोमा ने केंद्र से जताई चिंता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जनवरी 2024। म्यांमार में बढ़ती विद्रोही ताकतों और जुंटा-शासन के बीच तेज हो रही लड़ाई के बीच, म्यांमार सेना के सैकड़ों जवान भारत की ओर भाग ( Myanmar Soldiers In India) रहे हैं. मिजोरम सरकार ने इस घटनाक्रम के बारे में केंद्र सरकार को […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए