धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर जारी, पीएम मोदी-शाह-नड्डा छह राज्यों को साधने में जुटे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का भीनमाल जाने का कार्यक्रम है। खबरों के मुताबिक जालौर के सिरोही लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। यह सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि भाजपा का मुकाबला पूर्व सीएम के बेटे से हो रहा है। लुंबाराम चौधरी के सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को मैदान में उतारा है। रैली का समय दोपहर लगभग डेढ़ बजे से प्रस्तावित है।

11 साल बाद बांसवाड़ा में चुनावी रैली
इसके अलावा पीएम मोदी दक्षिणी राजस्थान की सबसे हॉट सीट में एक- डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली का समय शाम करीब चार बजे से प्रस्तावित है। भाजपा के मुताबिक पीएम मोदी रविवार को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय में कॉलेज मैदान पर विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने इस सीट पर महेंद्र जीत सिंह मालवीय को प्रत्याशी बनाया है। सियासी पंडितों के मुताबिक पीएम मोदी की इस सभा के माध्यम से भाजपा डूंगरपुर के साथ-साथ मेवाड़ के मतदाताओं को साधने की कवायद कर रही है। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी 11 साल बाद बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मोदी ने कुशलबाग मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित किया था। 

गृह मंत्री शाह एक दिन में तीन राज्यों को कवर करेंगे
प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी कई राज्यों में होगा। शाह रविवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और असम का दौरा करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह रविवार सुबह करीब 11 बजे दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। शाह गोरखा स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री बिहार रवाना हो जाएंगे। बिहार में शाह कटिहार लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह आयोजन राजेंद्र स्टेडियम में दोपहर करीब 1.15 बजे से प्रस्तावित है। दिन के एक अन्य जनसंपर्क कार्यक्रम में शाह असम की जनता के बीच जाएंगे। शाह असम की सिलचर लोकसभा सीट पर भाजपा के चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सिलचर में शाह डीएसए स्टेडियम से शुरू कर अंबीकापट्टी प्वाइंट तक रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई शीर्ष भाजपा नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी संभाला मोर्चा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनावी कार्यक्रम
शाह के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र और कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र के बुलढाणा में नड्डा करीब 11.40 बजे से एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आयोजन शंकर विद्या मंदिर इंग्लिश स्कूल-कॉलेज परिसर में किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे नड्डा कम्युनिटी लीडर्स के साथ कर्नाटक के एक होटल में बैठक करेंगे। यह बैठक धारवाड़ के हुब्बाली में प्रस्तावित है। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद नड्डा एक स्थानीय स्कूल परिसर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

संसद के निचले सदन में यूक्रेन-इस्राइल के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी, बाइडन ने की थी अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 21 अप्रैल 2024। राष्ट्रपति जो बाइडन की अपील के दो दिन बाद अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में यूक्रेन के साथ-साथ पश्चिम एशियाई देश इस्राइल और युद्धग्रस्त गाजा में मानवीय सहायता संबंधी पैकेज को मंजूरी मिल गई। सदन ने 61 अरब अमेरिकी डॉलर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार