दिल्ली में आपात लैंडिंग, चिंगारी दिखने के बाद उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली उड़ान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 फरवरी 2026। इंजन में खराबी के कारण दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाए जाने की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार सुबह लेह जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट नंबर एसजी121 में लगभग 150 लोग सवार थे। यह विमान बोइंग कंपनी का था।

क्या चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग?

  • बोइंग 737 मॉडल के इस विमान के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, आपात लैंडिंग से पहले कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
  • विमानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक उड़ान को मंगलवार सुबह 5:55 बजे दिल्ली से लेह रवाना होना था, लेकिन फ्लाइट 6.21 बजे टेकऑफ हुई। आपात लैंडिंग के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'ओडिशा-झारखंड के अधिकारियों को कर सकते हैं तैनात': बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिए ये निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 24 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। अदालत ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखना सबसे जरूरी है। समय कम है और काम बहुत बड़ा है। ऐसे में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल