पाकिस्तान की एक और हरकत का खुलासा: भारत में घुसपैठ की फिराक में आतंकी, लॉन्च पैड पर 250 आतंकी; सेना अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 16 दिसंबर 2023। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर सीमा पार से आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद बीएसएफ ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पाक सीमा से लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। सीमा पार लॉन्चपैड पर ये आतंकवादी मौजूद हैं।  अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि खुफिया जानकारी है कि 250-300 आतंकवादी लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन हम और सेना सभी संवेदनशील इलाकों पर हावी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे।

Leave a Reply

Next Post

एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में किया जाएगा पेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 दिसंबर 2023। संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। अब इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जल्द ही दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल