बांग्लादेश की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीएम हिमंत बोले- पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 08 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि सुबह असम पुलिस ने पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि असम पुलिस ने इस महीने बांग्लादेश से 15 घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजा गया है। सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए पोस्ट में लिखा कि, ‘अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी निगरानी जारी है और असम पुलिस ने आज सुबह पांच अवैध घुसपैठियों को पकड़ा और वापस खदेड़ दिया।’

मुख्यमंत्री ने बताया कि घुसपैठियों की पहचान मस्तबिस रहमान, अस्मा बीबी, अबानी सद्दार, लीमा सद्दार और सुमाया अख्तर के रूप में हुई है। सरमा ने पहले एक्स पर बताया कि पिछले सप्ताह दो दिनों में राज्य पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए दस और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और वापस खदेड़ा। असम सीएम ने इससे पहले दावा किया था कि बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा के बाद से अगस्त महीने के अंत तक करीब 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा गया है। 

बांग्लादेश में उथल-पुथल के बाद बीएसएफ ने उत्तर पूर्व में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने पहले कहा था कि असम पुलिस भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट बनाए हुए है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में प्रवेश न कर सके। डीजीपी ने कहा था कि बीएसएफ सीमा पर रक्षा की पहली पंक्ति है और दूसरी पंक्ति के रूप में असम पुलिस भी कड़ी निगरानी में है।

गुवाहाटी में आईईडी लगाने का आरोपी गिरफ्तार
जोरहाट पुलिस ने होजाई जिले के काकी इलाके से मनाब कलिता को गिरफ्तार किया है। मनाब कालिता पर गुवाहाटी में आईईडी लगाने का आरोप है।  जोरहाट पुलिस अब उसे गिरफ्तारी के लिए गुवाहाटी पुलिस को सौंप रही है। जोरहाट के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने यह जानकारी दी है। 

Leave a Reply

Next Post

विश्व के सबसे ऊंचे इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति का उद्घाटन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 09 सितंबर 2024। अयोध्या के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण और नामो नामो संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने अंधेरी ईस्ट, चांदिवली में इको-फ्रेंडली पेपर गणपति मूर्ति “बूमरैंग का राजा” का उद्घाटन किया। 26.1 फीट ऊंची यह इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा ने […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़