तीन लोगों को गोलियों से भूना: पिता और दो बेटों को गोली मार राजवाहे में फेंका, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 22 जून 2024। निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा में शुक्रवार रात पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बाग रखवाली करने वाले पिता व दो पुत्रों को गोलियों से भून दिया। इसमें पिता पप्पू (60) व पुत्र राजा (25) की मौत हो गई। पुत्र राजा का शव देर रात ही राजवाहे से बरामद हो गया जबकि गौताखोरो ने पिता पप्पू का शव शनिवार सुबह राजवाहे से ही बरामद किया। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने गंगनहर पटरी मार्ग जाम कर दिया। घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है।

समीपवर्ती जनपद मेरठ के थाना जानी स्थित धौलड़ी निवासी पप्पू का परिवार आम के बाग ठेके पर लेता है। उन्होंने निवाड़ी के गांव खिंदौडा में आम के बाग ठेके पर लिए हुए है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे पप्पू अपने पुत्र राजा और चांद के साथ एक बाग से दूसरे बाग जा रहे थे। तभी रजवाहे पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियां से भूनकर रजवाहे में फेंक दिया। हमले में पप्पू और राजा की मौके पर ही मौत हो गई तथा चांद गम्भीर रूप से घायल हो गया। पप्पू और राजा के शव रजवाहे से बरामद हुए। पप्पू का शव गौताखोरो की मदद से बरामद किया गया। जबकि गम्भीर रूप से घायल चांद को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ग्रामीणों का पानी को लेकर विवाद हुआ था। पहले तो किसी तरह मामला शांत हो गया था। इसके बाद देर रात घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। शनिवार सुबह गांव धौलड़ी से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर निवाड़ी पहुचे और हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने गंगनहर पटरी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर एडीसीपी दिनेश कुमार पी सहित तमाम पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास में लगे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, फिलहाल वापस नहीं आएगा बोइंग स्टारलाइनर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून 2024। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू के आठ अन्य सदस्यों के लिए एक बार फिर एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। नासा ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अंतरिक्ष […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल