IPL 2022: बैंगलोर को हटाकर टॉप चार में पहुंची लखनऊ, राहुल ने हार्दिक को पछाड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 अप्रैल 2022। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन यह मुंबई की लगातार आठवीं हार थी। वहीं, लखनऊ ने इस मैच में सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका की शुरुआती चार टीमों में शामिल हो गई। लखनऊ की जीत के बाद बैंगलोर पांचवें स्थान पर खिसक गई है। गुजरात टाइटंस पहले और सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है। 

दिल्ली छठे, कोलकाता सातवें और पंजाब आठवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल है। वहीं चेन्नई की टीम नौवें स्थान पर उसके लिए हर मैच लगभग करो या मरो के समान है। आखिरी पायदान पर काबिज मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 

अंक तालिका की स्थिति

गुजरात की टीम सात में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। सात में से पांच मैच जीतने वाली हैदराबाद और राजस्थान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पांचवीं जीत के साथ लखनऊ की टीम चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं आरसीबी पांचवें नंबर पर खिसक गई है। इन्हीं पांच टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग चल रही है। टूर्नामेंट में अब तक छह अंक हासिल करने वाले दिल्ली, कोलकाता और पंजाब के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले हैं, लेकिन इन तीनों टीमों को आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। 

नौवें स्थान पर काबिज चेन्नई को टॉप चार में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा। वहीं मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

विलुप्त हो रहे सर्कस को मिला ‘हुनर हाट’ का सहारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 अप्रैल 2022। यू-ट्यूब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न चैनलों की ढेर सारी मनोरंजन सामग्री परोसे जाने के बाद सर्कस के अस्तित्व में बने रहना आज के दौर में आश्चर्यजनक बात लगती है। लेकिन देसी-विदेशी चैनलों की भीड़ के बावजूद सर्कस का आकर्षण खत्म […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग