राष्ट्रपति ने कहा- आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा केंद्रीय योजनाओं का लाभ, राज्यों से की अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 30 नवंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार आदिवासी समूहों को केंद्र की योजनाएं नहीं मिलने की बात पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ आदिवासियों, खासकर विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) तक नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि वे भूमिहीन हैं। उन्होंने राज्यों से इन वर्गों के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। राष्ट्रपति ने राजभवन में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों और आदिवासी समुदाय के प्रमुखों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने नीति आयोग से आदिवासियों के लिए भूमि उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए वित्तीय मदद बढ़ाने की बात की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से भी वह आदिवासियों और पीवीटीजी के विकास को बढ़ावा देने की बात करती रही हैं, क्योंकि देश तभी सही तरीके से विकास करेगा जब आदिवासी वर्ग विकसित होगा। 

केंद्र सरकार ने उठाए हैं कदम- मुर्मू

राष्ट्रपति ने कहा मैं खुद आदिवासी हूं, इसलिए मैं आपकी परेशानियों और जरूरतों को समझती हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों, खासकर पीवीटीजी, को मुख्यधारा में लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नीलगिरी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि आदिवासी समुदाय, खासकर पीवीटीजी, अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए शिक्षा प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। 

मुर्मू ने राज्यों से की अपील

राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासियों को भूमि देने की समस्या हर राज्य में है, और राज्य सरकारों से अपील की कि वे आदिवासियों के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर विचार करें। अंत में उन्होंने जोर दिया कि भूमिहीन आदिवासियों को भूमि जरूर मिलनी चाहिए, ताकि वे प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी राज्यों से आदिवासियों और पीवीटीजी के विकास में मदद करने का आग्रह किया, ताकि उनके लिए घर, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।

Leave a Reply

Next Post

एडिलेड डे-नाइट टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, हेजलवुड बाहर, इन दो गेंदबाजों को मिला मौका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 नवंबर 2024। एडिलेड में छह दिसंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। दूसरा टेस्ट एक डे-नाइट मैच होगा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल