रोहित शर्मा की इस फोटो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, फैन्स बोले- कप्तान हो तो ऐसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 3 अगस्त 2022 । टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। इस फोटो में रोहित तिरंगा लिए बच्चों और फैन्स के साथ नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की इस फोटो ने फैन्स का दिल खुश कर दिया है और फैन्स बोल रहे हैं कि कप्तान हो तो ऐसा! दरअसल तीसरे मैच के दौरान रोहित जब सूर्यकुमार यादव के साथ पारी का आगाज करने उतरे थे, तो चोटिल होकर उन्हें मैदान से बीच में ही लौटना पड़ा था। पांच गेंद पर 11 रन बनाकर रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन मैच के बाद वह मैदान पर फिर उतरे। टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी हिस्सा लिया।

रोहित ने इस दौरान अपनी चोट पर अपडेट देते हुए कहा, ‘अभी फिलहाल सही लग रहा है। अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन हैं, उम्मीद करता हूं तब तक चोट सही हो जाएगी।’ पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। 2 अगस्त को खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 

सीरीज के आखिरी दो मैच क्रम से 6 और 7 अगस्त को खेले जाने हैं। अभी तक मैच कैरेबियाई धरती पर खेले गए हैं, लेकिन सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने हैं। वेस्टइंडीज ने तीसरे मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

हाथियों के आतंक से गांव वालों में दहशत, खौफ इतना कि छत पर सोते हैं, बाहर निकलने से पहले 100 बार सोचते हैं

शेयर करेबालोद जिले में हाथियों से हमले के बाद मौत की ये चौथी घटना है वन विभाग लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है. साथ ही विभाग डबल टीम लगाकर मॉनिटरिंग करवा रहा है इंडिया रिपोर्टर लाइव बालोद 3 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर हाथियों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग