अदाह शर्मा को कौन लगता है हैंडसम? 

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 नवंबर 2025। भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड हीरोइन अदाह शर्मा अपनी निडर पसंद और अनोखी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि उन्हें कौन हैंडसम लगता है — और वो कोई इंसान नहीं, बल्कि एक पंछी है — पतंग (काइट)! यह खुलासा उनके फैन्स को हैरान कर गया। अदाह पहले भी अपने पालतू कौवे रसेल के साथ वीडियो शेयर कर चुकी हैं, जो उनके बांसुरी बजाने पर साथ में ‘गाता’ है। अब रोज़ एक पतंग उनके घर की खिड़की के पास आता है और अदाह उससे कनेक्शन महसूस करती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अदाह अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहती हैं, जहाँ उनका घर बिना फर्नीचर के है, लेकिन संगीत और प्रकृति का खूबसूरत संगम है। उनके सोशल मीडिया पर ये शांत, सरल और सुकूनभरी झलकियाँ अक्सर दिखती हैं, जिसमें गिलहरियाँ, पक्षी और कभी-कभी बंदर उनके साथी बनते हैं।

‘द केरला स्टोरी’, ‘सनफ्लावर’ के बाद अदाह अब इंटरनेशनल फ़िल्म और एक त्रिभाषीय साउथ फ़िल्म में देवी के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनका ये रहस्यभरा और सादगीभरा जीवन फैन्स को बेहद आकर्षित करता है।

Leave a Reply

Next Post

स्टालिन का बड़ा बयान: नीतीश को दी बधाई पर कहा- बिहार चुनाव परिणाम EC के 'लापरवाह कार्यों' को नहीं छिपा सकते

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 15 नवंबर 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार को उनकी निर्णायक जीत के लिए शनिवार को बधाई दी। स्टालिन ने साथ ही निर्वाचन आयोग की आलोचना करते हुए कहा कि इस चुनाव के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़