ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में भीषण बस दुर्घटना में 10 की मौत व 25 घायल…मैरिज अटेंड करके लौट रहे थे लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जून 2023। आस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स प्रांत के हंटर क्षेत्र में रविवार देर रात विवाह समारोह की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आपातकालीन सेवाओं पर रविवार रात 11:30 बजे ग्रेटा में हंटर एक्सप्रेसवे ऑफ-रैंप के पास वाइन कंट्री ड्राइव चौराहे पर एक बस के पलटने की सूचना मिली। न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल की कार्यवाहक सहायक आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने पत्रकारों को बताया कि 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि दुर्घटना में घायल 25 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चैपमैन के अनुसार बस अभी सीधा नहीं किया गया जा सका है। उन्होंने कहा कि लोगों के वाहन के नीचे फंसे होने की आशंका है और हताहतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि बस के 58 वर्षीय चालक को अनिवार्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। और वह अब सेसनॉक पुलिस थाने में और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर को लगाया गया हैं। उन्होंने कहा कि दो लोगों को एयरलिफ्ट किया गया लेकिन ज्यादातर लोगों को सड़क मार्ग से ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि मेरा माना है कि ये सभी लोग एक विवाह समारोह में गए थे और सिंगलटन लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने दुर्घटना पीड़तिों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख क्रिस मिन्स ने ट्वीट कर इस भीषण दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होेंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस दुर्घटना पीड़तिों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क का भी प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

भारत के खिलाफ खालिस्तान अलगाववादियों को बढ़ावा कनाडा सरकार का खतरनाक खेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जून 2023। खालिस्तान अलगाववाद के मुद्दे पर कनाडा सरकार की चुप्पी से दुनिया हैरान है। सिख डायस्पोरा में मुट्ठी भर व्यक्तियों के प्रभाव से प्रेरित राजनीति का यह  खतरनाक खेल न केवल कनाडा के अपने राष्ट्रीय हितों को खतरे में डाल रहा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां