उद्योगों की चिंता के बावजूद साइबर सुरक्षा नियमों में नहीं होगा बदलाव, मंत्री ने कहा- टेक कंपनियों को डाटा में सेंधमारी की तुरंत देनी होगी रिपोर्ट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2022। सरकार ने कहा कि उद्योगों की चिंता के बावजूद प्रस्तावित कड़े साइबर सुरक्षा नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। दरअसल, प्रस्तावित नियम के तहत डाटा में सेंधमारी के मामले में सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी कंपनियों और क्लाउड सेवा प्रदाताओं को तुरंत रिपोर्ट देनी होगी। सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि चिंता के बावजूद इसमें बदलाव नहीं होगा। टेक कंपनियों की यह जिम्मेदारी होगी कि उनकी सेवाओं का इस्तेमाल कौन कर रहा है।

दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पोंस टीम ने अप्रैल में एक निर्देश जारी किया था, जिसमें टेक कंपनियों को डाटा में सेंधमारी की घटना की छह घंटे में जानकारी देने को कहा गया था। साथ ही उससे जुड़े डाटा को छह महीने तक कायम रखने को कहा था। उसने क्लाउड सेवा प्रदाताओं जैसे अमेजन और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) कंपनियों को उनके ग्राहकों के नाम और आईपी एड्रेस को कम से कम पांच साल तक सुरक्षित रखने को कहा था। चाहे वह कंपनी की सेवा लेना बंद ही क्यों न कर चुके हों। सरकार के इस कदम पर सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग ने चिंता जताई है और कहा कि इससे अनुपालन का बोझ बढ़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन से लौटे भारतीयों छात्रों की देश में पढ़ाई पर फैसला जल्द, सरकार कर रही विचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2022। रूस-यूक्रेन का युद्ध भारतीय छात्रों के लिए भी परेशानी लेकर आया। युद्ध से पहले यूक्रेन में हजारों छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन युद्ध छिड़ जाने के कारण भारतीय छात्रों को पढ़ाई बीच में छोड़कर घर लौटना पड़ा। […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर