बारामूला में बड़ी साजिश नाकाम, तीन किलोग्राम आईइडी बरामद; दो घंटे तक चला ऑपरेशन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बारामूला 13 दिसंबर 2022। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने आतंकियों द्वारा लगाई गई एक आईईडी का पता लगाया है। जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के तुलीबल बारामूला में आतंकियों द्वारा एक आईईडी लगाई गई है। जिसकी जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई है और इसे निष्क्रिय कर दिया गया है।

बारामूला में बड़ी साजिश नाकाम

भारतीय सेना ने बताया कि जम्‍मू-कश्‍मीर के तुलीबल क्षेत्र में आज सुबह दो-तीन किलोग्राम के विस्फोटक उपकरण का पता चला था। संदिग्ध आईईडी को खुदाई वाले इलाके में छुपाया गया था। भारतीय सेना के अनुसार, आईईडी को बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट मेथड से डिफ्यूज किया है। करीब दो घंटे के भीतर राज्य राजमार्ग पर यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तुलीबल इलाके में संदिग्ध IED की जानकारी सुरक्षा बलों को मिली थी, जिसके बाद मौके पर सोपोर पुलिस, 52RR और CRPF के जवान पहुंच गए। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद IED को निष्क्रिय कर दिया गया।

क्या बोले अधिकारी

अधिकारियों ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में एक सड़क के किनारे लगाए गए विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का मंगलवार को पता चला है। उन्होंने बताया कि सोपोर के तुलीबल में सुरक्षा बलों के एक दल ने सुबह आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

डायनेमिक अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा अपना जन्मदिन स्टाइल में मनाएंगी

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 दिसंबर 2022। अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा के लिए 2022 काफी अच्छा रहा है। रॉकेट बॉयज से साकिनी डाकिनी तक, अभिनेत्री ने इस साल हमें अपने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन दिए, यही कारण है कि यह उचित लगता है कि वह अपने जन्मदिन के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल