खरगे ने बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पांच साल में सिर्फ 12.2 लाख नई नौकरियों का सृजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अगस्त 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में पिछले पांच साल के दौरान संगठित क्षेत्र में सिर्फ 12.2 लाख नई नौकरियों का सृजन हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के अस्तित्व के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकना जरूरी है। खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा रोजगार उपलब्ध कराने में बुरी तरह विफल रही है। न्होंने एक ट्वीट में कहा, मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत में पिछले पांच वर्षों में संगठित क्षेत्र की केवल 12.2 लाख नई नौकरियां सृजित की गईं! इसका मतलब है कि प्रति वर्ष औसतन सिर्फ 2,44,000 नौकरियां मिलीं! खरगे ने कहा, हम यह आंकड़े मनगढ़ंत नहीं बता रहे हैं। यह मोदी सरकार है जिसने यह विमर्श गढ़ा कि ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) में नियमित खाताधारकों की संख्या का मतलब उतनी नौकरियों का सृजन होता है! ईपीएफ डाटा इसकी पुष्टि करता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जिसका मतलब है कि नौ वर्षों में 18 करोड़ नौकरियां पैदा की जा सकती थीं। उन्होंने दावा किया कि हमारा युवा अंधकारमय भविष्य की ओर देख रहा है।

उन्होंने कहा, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि सड़कों पर गुस्सा और हिंसा है। भाजपा रोजगार प्रदान करने में बुरी तरह विफल रही है! अकल्पनीय स्तर की बेरोजगारी, पीड़ादायक महंगाई और भाजपा द्वारा थोपी गई सुनियोजित नफरत के कारण यह विनाशकारी स्थिति पैदा हुई है। खरगे ने कहा, हमारे गरीबों और मध्यम वर्ग के अस्तित्व के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करने की जरूरत है। ‘इंडिया’ के पास करने के लिए बहुत कुछ है। गौरतलब है कि कांग्रेस अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और आरोप लगाती रही है कि वह रोजगार पैदा करने में विफल रही है।

Leave a Reply

Next Post

रिजिजू बोले- भारत को 5 साल में मिलेगा पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत, 2,600 करोड़ की लागत का अनुमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अगस्त 2023। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत का लक्ष्य अंटार्कटिका में अपने ठिकानों को बनाए रखने के लिए अगले पांच वर्षों में अपना पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) बनाना है। राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग