नागा साधु की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, आरोपी दो शिष्य गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 20 अक्टूबर 2023। भगवान राम की नगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक नागा साधु की बुधवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (40) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर एक गहरा निशान पाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक साधु के दो शिष्यों अंकित दास और ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार किया है। हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत (पुजारी) राम चरण दास ने कहा, “हत्या करने के बाद हमलावरों ने कमरे के दरवाजे बंद कर दिए और भाग गए। इस हत्या की जानकारी आज सुबह करीब छह बजे मिली जब उनके कमरे के दरवाजे नहीं खुले।” उन्होंने बताया, “आमतौर पर वह सुबह जल्दी उठ जाते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जब कुछ साधुओं ने उन्हें आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। जब उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर साधु राम सहारे दास का शव पाया गया और जमीन पर चारों तरफ खून पड़ा था।”

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने बताया कि हत्या के संबंध में महंत राम चरण दास की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने मृतक के दो शिष्यों अंकित दास और ऋषभ शुक्ला पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। इन दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने बताया कि मृतक साधू वर्ष 1991 से अपने बचपन के दिनों से हनुमानगढ़ी में रह रहा था। वह हनुमानगढ़ी में एक आश्रम का महंत था जहां वह 8-10 बच्चों को शिक्षा दिया करता था।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद जब्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 20 अक्टूबर 2023। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि हथियार और गोला-बारूद बृहस्पतिवार को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल