‘पीएम मोदी की दखल के बाद टला परमाणु युद्ध का खतरा’; अमेरिकी रिपोर्ट में भारत और अन्य देशों पर दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 11 मार्च 2024। रूस और यूक्रेन का संघर्ष दो साल पुराना है। फरवरी, 2022 में शुरू हुए हिंसक संघर्ष और गहराते मानवीय संकट के बीच बीते 24 महीने से अधिक समय में इस युद्ध के परमाणु संघर्ष की तरफ बढ़ने की कई रिपोर्ट्स भी सामने आईं। दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी या उनकी सुरक्षा के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाली थी। अब एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी और कई वैश्विक नेताओं की सक्रियता के कारण परमाणु युद्ध को टाला जा सका।

पीएम मोदी की पहल पर अमेरिकी अधिकारियों ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के प्रशासन में शामिल दो शीर्ष अधिकारियों के हवाले से आई सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों का टकराव रोकने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। इस रिपोर्ट का दावा है कि पीएम मोदी और कई अन्य वैश्विक नेताओं की सक्रियता के कारण रूसी सेना और पुतिन को समझाने में कामयाबी मिली। इसके बाद ही यूक्रेन पर परमाणु हमला टाला जा सका। 

जापान पर 80 साल पहले हुए परमाणु हमले का जिक्र
अधिकारियों का कहना है कि रूस की सेना ने जैसे ही यूक्रेन में विशेष सैन्य कार्रवाई शुरू की, परमाणु हमले की आशंका को भांपते हुए अमेरिका ने कठोर और ठोस जवाबी कार्रवाई की तैयारियां शुरू कर दी थीं। बता दें कि लगभग 80 साल पहले जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका ने विनाशकारी परमाणु हमला किया था।

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर बोले- विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ाना हमारा लक्ष्य, मुक्त व्यापार समझौते की सराहना की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मार्च 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को विकसित भारत एम्बेस्डर आर्टिस्ट कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट के सहयोग से ललित कला अकादमी द्वारा पुराना किला में आयोजित किया […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां