दीपोत्सव LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पहले की सरकारें अयोध्या नाम से डरती थी

indiareporterlive
शेयर करे

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साल के ‘दीपोत्सव’ के लिए 133 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. यहां 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं.

अयोध्या : राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से पहले अयोध्या में आज यूपी सरकार भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में पहुंच चुके हैं और पूजा कर रहे हैं. अयोध्या के सभी घाटों पर पांच लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे. साथ ही 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा. बता दें कि अयोध्या मसले पर 17 नवंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट से फैसला आएगा. इसी महीने सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर सुनवाई पूरी की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से अयोध्या में दिवाली के एक दिन पहले यूपी सरकार समारोह का आयोजन करती है. सरकारी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया है कि ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन पिछले दो वर्षो से पर्यटन विभाग कर रहा था, लेकिन आगे से यह एक सरकारी कार्यक्रम होगा. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल के ‘दीपोत्सव’ के लिए 133 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जिसमें 26 अक्टूबर को 5.51 लाख से अधिक ‘दीये’ जलाए जाएंगे.

Leave a Reply

Next Post

कांडा से समर्थन पर बीजेपी का किनारा, रविशंकर प्रसाद ने कही ये बात

शेयर करे चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद  ने शनिवार को यहां बताया कि भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने के लिये हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) का समर्थन नहीं लेगी। विवादित नेता कांडा आत्महत्या के लिये उकसाने के दो मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यहां […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां