मध्य प्रदेश: इस जिले में स्थापित होगी सुषमा स्वराज की प्रतिमा, सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 22 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। विदिशा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र रहा है। सुषमा स्वराज ने सांसद रहते हुए विदिशा को ऑडिटोरियम की सौगात दी थी, जिसका काम तेजी से चल रहा है, इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मूर्ति इसी ऑडिटोरियम में स्थापित करवाई जाएगी। 

दीदी की भव्य मूर्ति स्थापित कराएंगे सीएम शिवराज

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी की दिग्गज नेत्री सुषमा स्वराज को अपनी बहन मानते थे। शिवराज के कहने पर ही उन्होंने दो बार विदिशा संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। विदिशा पहुंचते ही सीएम शिवराज सबसे पहले ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य देखने पहुंचे, जहां उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों पर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। वहीं इसी निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ की राशि और स्वीकृत करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑडिटोरियम हमारी नेता दिवंगत सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की देन है, इसलिए दीदी सुषमा स्वराज की भव्य मूर्ति यहां स्थापित की जाएगी। उनकी वजह से ही विदिशा में ऑडिटोरियम बन रहा है। 

एजुकेशन हब बन रहा है विदिशा

सीएम ने कहा कि विदिशा एजुकेशन हब बन रहा है, क्योंकि यहां अस्पताल पहले से तैयार है। मेडिकल कॉलेज पहले से तैयार है। गर्ल्स कॉलेज है। छात्रावास का नव निर्माण चल रहा है। हमारी बेटियों को सब कुछ एक ही जगह मिल जाए यह हमारा प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना खत्म होने के बाद अब हमारा दौरा कार्यक्रम शुरू हो गया है और हम सभी कार्यों को बारीकी से देख रहे हैं। हालांकि, कोरोना के बाद भी विदिशा के विकास कार्य बहुत ज्यादा पिछड़े नहीं हैं और जिनमें कमी है उनको दिशा-निर्देश देकर पूरे किए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

चीन पर निशाना: राजनाथ सिंह बोले- संयुक्त राष्ट्र के कानूनों की मनमानी व्याख्या कर रहे गैर-जिम्मेदार देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ देश इतने गैर-जिम्मेदार हैं कि अपने फायदे के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के कानूनों की मनमानी व्याख्या कर रहे हैं। यह देश अपने संकीर्ण हितों के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर