बड़ौदा ने टी20 में सर्वोच्च स्कोर का बनाया विश्व रिकॉर्ड, सिक्किम के खिलाफ बनाए 349 रन, भानू ने जड़ा शतक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 05 दिसंबर 2024। बड़ौदा ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए टी20 प्रारूप का सर्वोच्च स्कोर बनाया। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे मैच में भानू पानिया के नाबाद शतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 349 रन बनाए जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप का सर्वोच्च टोटल है। बड़ौदा ने जिम्बाब्वे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिसने इसी साल गाम्बिया के खिलाफ चार विकेट पर 344 रन बनाए थे। 

भानू की शानदार पारी

बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और शाश्वत रावत (43) तथा अभिमन्यू सिंह (53) ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद भानू पानिया ने तूफानी बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर पांच चौकों और 15 छक्कों के दम पर नाबाद 134 रन बनाए। भानू की इस दमदार पारी के दम पर बड़ौदा ने टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन खड़ा करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बड़ौदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी। बड़ौदा ने इस मुकाबले के लिए अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम देने का फैसला किया था। 

पारी में लगाए सर्वाधिक छक्के

बड़ौदा ने इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उसने सिर्फ टी20 में सबसे ज्यादा टोटल खड़ा करने का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि एक पारी में सर्वाधिक छक्के भी लगाए। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ पारी में 37 छक्के लगाए जिसमें से अकेले भानू ने 15 छक्के जड़े। बड़ौदा के लिए कम से कम 10 रन बनाने वाले जितने भी बल्लेबाज थे उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा।

Leave a Reply

Next Post

'शिंदे युग समाप्त, अब वे कभी भी सीएम नहीं बनेंगे, फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर संजय राउत का कटाक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना, राकांपा) द्वारा फडणवीस को सीएम चुने जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार