अपने ही देश में घिरी इजरायली सरकार, पीएम नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। हमास और इजरायल की जंग अभी भी जारी है। इस जंग के बीच अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने ही देश में घिर गए हैं। इजरायल की राजधानी तेल अवीव में शुक्रवार रात को हजारों लोगों ने नेतन्याहू सरकार के खिलाफ रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल में तत्काल चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार केवल अपने फायदे के लिए काम कर रही है। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने देशभक्ति के गीत गाए और साथ ही नेतन्याहू की आलोचना करने पोस्टर को भी पकड़ रखा था।

यह प्रदर्शन एक ही जगह पर नहीं हुए बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी हुए। दूसरी जगह पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को तुरंत रिहा करवाने के लिए और अधिक प्रयास करने की मांग की और ‘बंधकों को घर लाओ’ जैसे नारे लगाए। हमास के साथ संघर्ष विराम के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए लगातार इजरायल की राजधानी तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इजरायली एक वर्ग में हमास प्रकरण को लेकर बहुत असंतोष है और लोग इस सारी गड़बड़ी के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू को दोषी ठहरा रहे हैं।

नेतन्याहू की कसम हमास का खात्मा
आपको बता दें कि नेतन्याहू ने हमास के खात्मे की कसम खाई है. नेतन्याहू दो टूक कह चुके हैं कि जब तक हमास बंधकों की रिहाई नहीं कर देता है, तब तक सीजफायर नहीं किया जाएगा। इजरायल लगातार अपने हमले जारी रखेगा, क्योंकि ये हमास के सामने घुटने टेकने जैसा होगा। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के हवाई और जमीनी हमले ने गाजा के अधिकांश हिस्से तबाह कर दिए हैं, जिसमें 28,775 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक भी शामिल हैं। इजरायली आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर नागरिक थे। हमास के आंतकियों ने 253 बंधकों को भी पकड़ लिया, हालांकि उनमें से 100 से अधिक को नवंबर के अंत में संघर्ष विराम के दौरान रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

'विकसित भारत, मोदी की गारंटी' बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पेश हुआ राजनीतिक प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार को एक राजनीतिक प्रस्ताव, ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ पारित किया गया जिसमें कई नेताओं ने दक्षिण भारत, किसानों और सिखों के लिए सरकार के विकास कार्यो, सांस्कृतिक-राष्ट्रवाद से संबंधित कदमों और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण