गाजियाबाद में बड़ा हादसा : श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने से 18 की मौत, 24 घायल, कई दबे

indiareporterlive
शेयर करे

श्मशान घाट का छत गिरने से गाजियाबाद में बड़ा हादसा

मलबे में दबकर 18 लोगों की हुई मौत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 3 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए। इनमें 18 की मौत हो गई, 24 घायल हैं। बारिश से बचने के लिए लोग छत के नीचे खड़े हुए थे।

मृतकों के परिवारों को सरकार 2-2 लाख की मदद देगी

NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है। बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। मृतकों में 3 की पहचान हो गई है। इनके नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार थे। ये संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मंडलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन से घटना की रिपोर्ट मांगी है।

अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल थे

दयानंद कॉलोनी के दयाराम की शनिवार रात बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। रविवार को मुरादनगर श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए 100 से ज्यादा लोग जुटे थे। बारिश से बचने के लिए लोग गैलरी में खड़े हो गए। अचानक गैलरी की छत गिर गई।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

शेयर करेसेंट्रल लायब्रेरी का नामकरण बिलासपुर के पूर्व विधायक स्व.पंडित शिवदुलारे मिश्र के नाम पर तारबाहर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम पर करने की घोषणा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हमारा संकल्पः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 03 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं